Social Media पर हथियार दिखाने वालों की अब खैर नहीं, जारी हुए सख्त निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 09:41 AM (IST)

पंजाब डेस्कः सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने वालों पर पंजाब पुलिस लगातार नजर रखने जा रही है। इस संबंध में पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को निर्देश देने शुरू कर दिए है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। इस संबंध में सभी जिलों के एस.एस.पी.  को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले या अपने वीडियो अपलोड करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। डी.जी.पी. ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त है, जो रोजाना पुलिस की वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। सरकार ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी पुलिस कर्मियों से ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोकने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने को कहा है।

अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी ऐसा करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत एस.एस.पी. को रिपोर्ट करने को कहा गया है।  उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने को कहा गया है जो डी.जी.पी. कार्यालय या अपने वरिष्ठों द्वारा जारी निर्देशों का बार-बार उल्लंघना करते है। ऐसे कर्मचारियों का इंक्रीमेंट भी रोका जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News