पंजाब में 10 डिग्री तक नीचे गिरा तापमान, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 03:24 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): ठंड इस समय देश भर में जम कर पड़ रही है, वहीं आज पंजाब में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। इससे ठंड बढ़ गई और हर कोई ठिठुरता नजर आया। लुधियाना में आज कुछ समय के लिए सुर्य देवता ने दर्शन दिए और उसके बाद कोहरे में गुम हो कर रह गए। आज पंजाब के बठिंडा में सबसे कम न्युनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अमृतसर में न्युनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना 6.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला 6.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट 7.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट 4.4 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर 3 डिग्री सेल्सियस, बरनाला 5.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब 7.3 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर 5.5 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर 6.1 डिग्री सेल्सियस, जांलधर 6.4 डिग्री सेल्सियस, मोगा 5.3 डिग्री सेल्सियस, मोहाली 7.9 डिग्री सेल्सियस, मुक्तसर 4.5डिग्री सेल्सियस, रोपड़ 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन 28-29-30 दिसम्बर को घने कोहरे व ठंडी से राहत रहने की संभावना है। क्योंकि इस दिन सुर्य देवता दर्शन देंगे। इसके बाद 31 दिसम्बर को मौसम का मिजाज फिर करवट लेगा और पंजाब के लोगों को फिर से कोहरे व ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News