पंजाब में ठंड ने पकड़ा जोर, आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभान ने की ये भविष्यवाणी
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 12:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : दिवाली के बाद पंजाब में ठंड अचानक जोर पकड़ने लगी है। अब रातों के साथ-साथ दिन का तापमान भी गिरने लगा है। पंजाब के कई इलाकों में गत दिन घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित रहा और कई जगहों पर सड़क हादसे भी हुए।
बीते दिनो लुधियाना में रात का तापमान सबसे कम और पटियाला में दिन के समय सबसे अधिक तापमान रहा। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस आम से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसी तरह पटियाला में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here