Weather: मौसम को लेकर Latest Update, 3 दिन ऐसा रहेगा Temperature

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़ः दो दिनों में तापमान में कमी दर्ज हो रही है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह का कहना है कि  शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा हल्का हो जाएगा। बारिश के आसार कम है, लेकिन धूल भरी आंधी जरूर चल सकती है। रविवार से एक बार फिर तापमान में इजाफा होना शुरू होगा। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। हीट वेव्स बारे कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगले 2 से 3 दिन में इस बारे में साफ हो सकेगा। 

3 दिन ऐसा रहेगा तापमान

  • शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री तक रहेगा। 
  • रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूनतम 30 डिग्री तक जाने के आसार है। 
  • सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूनतम 30 डिग्री तक जाने के आसार है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News