CM मान की सेहत को लेकर बड़ी Update, आज जाएंगे दिल्ली

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 12:36 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं और उन्होंने सरकारी व राजनीतिक कामकाज फिर से शुरू कर दिया हैं।

मुख्यमंत्री दिल्ली में अपोलो अस्पताल में चैकअप करवाने के बाद बुधवार शाम को चंडीगढ़ आ गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें फिर से अपना कामकाज शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में सरकारी बैठकों में हिस्सा भी लिया था।

मान के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह कुछ घंटों के लिए ही भर्ती हुए थे जहां उनके कुछ टैस्ट होने थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली जा रहे हैं जहां दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने शपथ ग्रहण करनी है और साथ ही नए मंत्रियों ने भी शपथ लेनी है। मुख्यमंत्री मान का दिल्ली में 2 दिन रुकने का कार्यक्रम हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से भी मुख्यमंत्री भगवंत मान मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही चंडीगढ़ लौटेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News