Breaking: Punjab में टूटेगा गर्मी का रिकार्ड, मौसम विभाग ने इस दिन तक जारी किया रेड अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 09:40 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। इसी बीच पंजाब में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो चुका है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी को लेकर मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व फाजिल्का में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब के 19 जिलों में ऑरेंड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में नौतपा 25 मई को शुरू होने वाला यानि के 9 दिनों तक चिलचिलाती और भीषण गर्मी, जिसमें सूर्य देव धरती पर आग बरसाते हैं। इसका 2 मई तक रहने वाला है। इन 9 दिनों में सबसे अधिक गर्मी रहेगी। इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला व मोहाली का अधिकतर तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News