Wedding Photos: विवाह बंधन में बंधे पंजाब के खेल मंत्री, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने
punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 02:24 PM (IST)
मोहाली: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर आज शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों के आनंद कारज की रस्में बेहद सादे तरीके से हुई, जिसकी पहली तस्वीर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि शादी की रस्में साधारण तरीके से और कुछ ही लोगों की मौजूदगी में एक घर में हुई।

इस अवसर पर भाई बलविंदर सिंह रंगीला जी ने शब्द कीर्तन किया।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी हुई थी।

