लो जी!  गैस सिलैंडर के गोदाम पर पड़ गया डाका, रात के अंधेरे में चोरों ने खाली किया गोदाम

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 07:15 PM (IST)

फिरोजपुर  : फिरोजपुर में गैस सिलेंडर गोदाम में चोरी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के सिमर इंडियन ग्रामीण वितरक गैस कंपनी के गोदाम में से गैस से भरे हुए 72 गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए हैं और इस घटना संबंधी थाना कुलगढ़ी की पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस बारे जानकारी देते हुए ए.एस.आई. महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव झोक हरिहर ने पुलिस को दी लिखित शिकायत और बयानों में बताया है कि उनके गैस वाले गोदाम के रोशनदान और जालियां तोड़कर अज्ञात चोर गैस से भरे हुए 72 गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।

जिक्रयोग्य है कि मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते देश भर के साथ-साथ पंजाब में भी गैस सिलैंडरों की भारी किल्लत हो गई है, जिसके चलते लोगों को आए दिन कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ लोगों में गैस सिलैंडरों के लिए मारामारी है वहीं दूसरी तरफ गैस गोदाम से ही चोर सिलैंडर उड़ा ले गए हैं, जोकि एक चौंकाने वाली खबर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News