पत्नी ने पार की बेरहमी की सभी हदें, आशिक के साथ मिल पति को दी दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 02:37 PM (IST)
पटियाला : गत माह 11 जून को हुई हत्या की वारदात को पटियाला पुलिस ने सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाला के एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने की 11 तारीख को राजपुरा के अंतर्गत आते थाना खेड़ी गंडिया के पबरी इलाके में एक युवक बलविंदर सिंह की हत्या हुई थी। उसका शव कुछ दिनों बाद एक चोई में हाथ-पैर बांधे हुए मिला था। इस हत्या की जब जांच की गई तो पता लगा कि बलविंदर सिंह की पत्नी रजनी बाला का शादी से पहले गुरविंदर सिंह उर्फ मोटी जो कि दमनहेड़ी का रहने वाला है के साथ अवैध संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इस बारे में बलविंदर सिंह को पता चल गया था जिस कारण वह अपना पत्नी से मारपीट करता था।
इस मारपीट के बारे में आशिक गुरविंदर को पता चला तो उसने अपने 4 साथियों को 2 लाख रुपए का लालच देकर बलविंदर सिंह को मारने के लिए सुपारी दे दी। जब 11 तारीख को बलविंदर सिंह घर से दूध डालने के लिए गया तो उसे आरोपियों द्वारा दमनहेड़ी जाते समय रास्ते में घेर कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के हाथ-पैर बांधकर गांव की चोई में फैक दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

