विवाह करवा कर विदेश गई पत्नी ने रची साजिश, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 03:11 PM (IST)

लुधियाना (राज): विदेश जाने का झांसा देकर विवाहिता द्वारा अपने पति के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला विवाह के बाद वह विदेश जा बसी और फिर ब्लैकमेल करके सभी गहने और सामान भी ले गई। बस इतना नहीं नहीं इसके बाद उसने अदालत में तलाक का केस भी दायर कर दिया। पीड़ित परिवार ने इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी लिपिका गुलाटी और उसके भाई मोहित गुलाटी खिलाफ थाना पी.ए.यू. में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह केस गुरविन्दर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।

गुरविन्दर सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके लड़के जगजीत सिंह का विवाह जनवरी 2014 को उक्त औरत के साथ हुआ था। 5 साल बाद उनकी बहु लिपिका आस्ट्रेलिया चली गई। लड़के को कहा गया था कि वह वहां जा कर उसे भी कुछ समय बाद बुला लेगी परन्तु पत्नी ने उसे नहीं बुलाया। इसके बाद पत्नी ने अदालत में तलाक का केस कर दिया। उक्त महिला और उसके भाई ने बहाना लगाया कि यदि गहने और सामान वापस कर देंगे तो वह केस वापस ले लेंगे। शिकायतकर्ता अनुसार उन्होंने गहने और सामान वापस कर दिया परन्तु इसके बावजूद मुलजिमों ने केस वापस नहीं लिया और उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इंसाफ के लिए सी.पी. को शिकायत दी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News