क्या मनजिंदर सिरसा बनेगा अकाली-भाजपा गठजोड़ की कड़ी?

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 12:05 PM (IST)

जालंधर : अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का भाजपा में जाना बेशक आश्चर्यजनक फैसला माना जा रहा है परंतु राजनीतिक पंडित यह अंदाजा लगा रहे हैं कि एक बार फिर अकाली दल और भाजपा में राजनीतिक गठजोड़ होने की संभावना है। यह भी माना जा रहा है कि चुनाव से पहले दोनों राजनीतिक पार्टियां गठजोड़ कर सकती हैं। इस सबके पीछे भाजपा की तरफ से किसानों के लिए लिए गए बड़े फैसलों को मुख्य कारण माना जा रहा है क्योंकि यदि अकाली दल की तरफ से भाजपा के साथ भेदभाव किया गया है जिसमें किसानों का मुद्दा सबसे बड़ा था। ऐसे में भाजपा ने किसानों का बड़ा मसला हल कर लिया है, इसलिए अब दोनों पार्टियों के लिए एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाना आसान हो गया है। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: CM चन्नी आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर जारी किया पोस्टर

अब अकाली दल कह सकता है कि हमारी लड़ाई खेती के मुद्दो के लिए थी और भाजपा कह सकती है कि हमने पंजाब के लिए बड़े फैसले लिए हैं। बेशक उक्त खबर की किसी भी नेता की तरफ से पुष्टी नहीं की जा रही परन्तु राजनीतिक माहिर आज से ही इस बारे अनुमान लगा रहे हैं। यदि आने वाले समय में सचमुच ऐसा हुआ तो पंजाब के राजनीतिक हालात में नया मोड़ आ जाएगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा पंजाब में महागठजोड़ बनाने के बारे में सोच रही है, जिसमें पूर्व सी.एम. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ‘पंजाब लोग कांग्रेस’ में शिरोमणि अकाली दल और कुछ बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा की कोशिश है कि 2022 में सभी बड़े नेताओं को गठजोड़ के साथ ही विरोधी पार्टियों को चुनौती दी जा सकती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News