OMG! चलती बस में महिला ने दिया बेटी को जन्म, डाक्टरों ने दी यह जानकारी
punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 07:51 PM (IST)

फगवाड़ा: आज जालंधर से फगवाड़ा जा रही बस में एक महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने का समाचार प्राप्त हो रहा है। महिला की पहचान शिवानी पत्नी अश्वनी निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। महिला पूरे टाइम की गर्भवती थी और वह बस में सफर कर रही थी। वह बस में जालंधर से लुधियाना जा रही थी कि चलती बस में उसे लेबर पेन शुरू हो गई फगवाड़ा बस स्टैंड पहुंचते ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।
इस बारे बस कंडक्टर और पी.आर.टी.सी. विभाग के प्रभारी ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि उसी बस में एक स्वास्थ्य विभाग की महिला भी सफर कर रही थी जिसकी मदद से महिला की डिलीवरी हुई। इसके बाद महिला और उसके बच्चे को 108 एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने बताया कि बच्चे और मां दोनों पूरी तरह से ठीक है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here