जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के तालाब में महिला ने लगाई छलांग

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 04:27 PM (IST)

जालंधर( वरुण): टांडा रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल के सरोवर में 60 वर्षीय महिला ने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने तुरंत सरोवर में कूदकर महिला को बचा लिया लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

थाना आठ के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि एक महिला धार्मिक स्थल में माथा टेकने आई थी। उसके बाद महिला सरोवर की तरफ गई जहां पर उसने देखते देखते लोगों के सामने छलांग लगा दी। श्रद्धालुओं ने महिला को डूबते देखा तो सरोवर में कूदकर महिला को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। 

PunjabKesari

थाना के प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि महिला से कोई भी पहचान पत्र बरामद नहीं हो पाया है जिस कारण उसकी पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहचान हो जाने के बाद खुदकुशी की कोशिश के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News