महिला ने 3 मासूम बच्चों को नहर में धक्का देकर खुद भी लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 04:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने सहित रोपड़ की एक नहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की माहौल पैदा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला शकुंतला उर्फ सुमन ने अपने 3 बच्चों को पहले नहर में फैंका और उसके बाद खुद भी नहर में छलांग लगा दी।

इस दौरान तीनों बच्चों की मौत हो गई, जिनकी पहचान नितिन (4 वर्षीय), तनवी (7 वर्षीय) और तपिश (10 वर्षीय) के रूप में हुई है। मौके पर गोताखोरों की टीम ने 2 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक की तलाश अभी जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला शकुंतला उर्फ सुमन को गिरफ्तार कर लिया है जोकि मोहाली के मटौर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि, महिला इसी मकसद से मोहाली से रोपड़ आई है। उसने बच्चों को नहर में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगाई लेकिन वह डूबी नहीं बल्कि तैरकर नहर के किनारे पर आ गई थी। 

10 महीने पहले पति की हो चुकी मौत

इस दौरान मृतक बच्चों के दादा-दादी ने बताया कि, 10 महीने पहले महिला शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी। यही नहीं शकुंतला का व्यवहार भी सामान्य नहीं रहा था। दादा-दादी ने महिला शकुंतला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पहले भी बच्चों को नुकसान पहुंचाने की बातें और कोशिश करती थी। परिवार वालों स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में गहराई से जांच करने की बात कही है। दादा-दादी ने बताया कि गत दिन सोमवार को जब वह काम से लौटे तो उन्हें घर पर तीनों बच्चे और शकुंतला नहीं मिली। काफी तालाश करने के बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। लेकिन शाम को पुलिस ने सूचना दी की महिला ने तीनों बच्चों सहित नहर में छलांग लगा दी है, जिनमें से 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

पुलिस ने बताया कि, मौके पर गोताखोरों ने 2 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं लेकिन रात में अंधेरा ज्यादा होने के चलते एक का शव अभी तक नहीं मिला है, जिसकी तलाश अभी भी जारी है। डीएसपी सिटी-1 गुरचरण सिंह का कहना है कि फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस टीम इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है। सही जानकरी सामने आते ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। फिलहाल अभी इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News