दवा लेने गई महिला से रात भर गैंगरेप, खून से लथपथ महिला को रिक्शा चालक ने पहुंचाया घर

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 12:58 PM (IST)

खन्ना(स.ह): बुधवार रात को अपने घर से दवा लेने गई एक महिला हैवानियत के दुश्मनों के हत्थे चढ़ गई जिसके चलते उन लोगों ने सारी रात उस महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।

आज व्यक्त करीब सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर खून से लथपथ की अवस्था में महिला को एक रिक्शा चालक ने उसको घर पहुंचाया। इससे पहले घर वाले उस रिक्शा चालक से कुछ पूछ पाते तो उसने केवल इतना ही बताया कि यह महिला शिक्षा मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पीछे सुनसान जगह में दर्द से कहरा रही थी। इसके उपरांत रिक्शा चालक भी मौके से चला गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले की एक महिला रानी (काल्पनिक नाम) 26 साल बुधवार को वक्त करीब साढ़े 8 बजे अपनी आंख में दर्द की शिकायत को लेकर अकेली ही दवा लेने के उदेश्य से घर निकल गई। काफी देर तक महिला घर नहीं आई तो अभिभावकों को उसकी चिंता सताने लगी। परिवार वालों ने सारी रात महिला की तलाश करते रहे, लेकिन उनके हाथ खाली रहे। इसी बीच आज रिक्शा चालक ने उसे घर पहुंचाया। 

घटना की सूचना सिटी 2 पुलिस को दी गई जिसके चलते पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए महिला का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला से कितने लड़कों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं दूसरी ओर महिला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह सामने आने पर सभी दरिंदों को पहचान सकती है। महिला के अभिभावकों ने बताया कि अभी तक मैडीकल जांच की प्रकिया पूरी नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने आज फिर सुबह उन्हें 9 बजे अस्पताल में बुलाया है। 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। जिसते बलबूते पर पुलिस उन दरिंदों के करीब पहुंच सकती है। जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। देर शाम मैडीकल जांच करवाने के बाद महिला को पुलिस के सरंक्षण में मां-बाप के साथ घर भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News