जंगल में मिला महिला का श''व, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 05:07 PM (IST)

हाजीपुर(जोशी): गांव जुगियाल के जंगल से आज एक अज्ञात महिला का शव प्राप्त हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- CM मान ने विधायकों के साथ की अहम मीटिंग, इस बात पर हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार आज गांव जुगियाल से टिले को जाने वाले रास्ते के किनारे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने एक अज्ञात महिला के शव को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी। मंदिर कमेटी ने घटना की सूचना हाजीपुर पुलिस को दी। एस.एच.ओ. हाजीपुर पंकज कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को तुरंत कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका ने पिंक रंग का सूट पहना हुआ था और उसकी उम्र करीब 35-40 साल की बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- होली पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं, ट्रैफिक पुलिस अपनाएगी यह हथकंडा

पंजाब केसरी की टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो ऐसा लग रहा था कि महिला का कत्ल किया गया है क्योंकि जिस जगह महिला का कत्ल किया गया है वहां काफी खून पड़ा हुआ था और मृतका की चूड़ियां भी टूटी हुई थी। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. मुकेरियां विपन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News