पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात! युवक की बेरहमी से ह/त्या

punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 04:29 PM (IST)

मानसा (संदीप मित्तल): जिले के मूसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने युवक पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दुखद घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

मूसा गांव निवासी केवल सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह (30) पुत्र बिक्कर सिंह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी अचानक एक युवक ने पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसके दोनों पैर कट गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल गगनदीप सिंह को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी उसका पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे और अक्सर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे।

डी.एस.पी. बूटा सिंह गिल ने बताया कि मूसा गांव में गगनदीप सिंह नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। थाना सदर मानसा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News