युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी, नवंबर में थी शादी

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 01:00 PM (IST)

नकोदर(रजनीश): सदर थाने के गांव जहांगीर में युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की नवंबर महीने में शादी थी।

सदर थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सोढी पुत्र सरदारा राम निवासी गांव जहांगीर ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया कि वह गांव का पंचायत मैंबर है। उसके एक लड़का और एक लड़की है। लड़का राज कुमार उर्फ राजा (28) एल्युमीनियम के खिड़कियां व दरवाजे लगाने का काम करता था। नवंबर महीने में उसकी शादी निश्चित हुई थी। राज कुमार की मानसिक बीमारी की दवा भी चल रही थी। आज राज कुमार रोजाना की तरह उठा और बाहर जाने के बाद वापस घर लौट आया। वह पशुओं को चारा डालने के लिए खेतों में चला गया। जब वह लौटकर आया तो उसका लड़का उसे मिला और अपनी माता को बताकर घर के ऊपर बने चौबारे में चला गया। 

थोड़ी देर के बाद जब वह ऊपर कमरे में गया तो देखा कि उसके बेटे ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने बताया कि उसके बेटे ने बीमारी के कारण मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि धारा-174 के अधीन कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News