हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुस महिला पर किया जानलेवा हमला, जानें वजह

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 05:39 PM (IST)

फिरोजपुर : अपने पति को गल्त संगत में डालने वाले रिश्तेदार को रोकने पत्नी को भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट की। घटना जीरा गेट नई आबादी की है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता गुरमीत कौर ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले रात के समय वह और उसकी सास बलविन्द्र कौर घर में मौजूद थीं तो गुरदित्त सिंह दीपू, मनजीत सिंह मीता, हरप्रीत सिंह प्रीत और उनके 3 अज्ञात साथी हथियारों से लैस हो उनके घर में आ घुसे। 

आरोपियों ने घर के सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और रोकने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उनके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। एएसआई आयूब मसीह के अनुसार पीड़िता का पति साहिब सिंह और आरोपी गुरदित्त सिंह रिश्तेदारी में भाई हैं। गुरदित्त सिंह नशा करने का आदी है और साहिब सिंह को बुरी संगत में डालने की कोशिश करता है जबकि गुरमीत कौर उसका विरोध जताती है। इसी रंजिश में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। एएसआई ने बताया कि सभी के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News