दोस्तों के साथ गए युवक का भाखड़ा नहर से मिला श/व, हुआ हैरानीजनक खुलासा

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 12:10 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल): भवानीगढ़ के नजदीकी गांव लखेवाला के 21 वर्षीय युवक प्रिंस सिंह की भाखड़ा नहर से शव बरामद होने के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में गांव लखेवाला निवासी जगसीर सिंह ने पुलिस चौकी कालाझाड़ में दी शिकायत में बताया कि 2 मई की शाम उसके बेटे प्रिंस सिंह को उसके स्कूल समय के दोस्त रणयोध सिंह उर्फ जोधा निवासी गांव मुंशीवाला ने मोबाइल चार्जर लेने के बहाने गांव के बाहरी हिस्से में बुलाया था। इसके बाद प्रिंस सिंह घर वापस नहीं लौटा। परिवार द्वारा कई बार फोन करने के बावजूद उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था।

पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान रणयोध सिंह उर्फ जोधा और उसके भाई सुखचैन सिंह उर्फ चैनी ने कबूल किया कि वे कार में प्रिंस सिंह को भाखड़ा नहर के पास ले गए थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर एक साथ नशा किया। उन्होंने बताया कि प्रिंस सिंह की हालत ज्यादा खराब हो जाने पर उसे नहर में फेंक दिया गया।

इस दौरान प्रिंस सिंह का शव जौड़ा माजरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल समाना में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News