गुरुद्वारा अटल साहिब के सरोवर में डूबने से युवक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 12:33 PM (IST)

अमृतसर: गुरुद्वारा बाबा अटल साहिब में सरोवर में डूबने से एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा बाबा अटल साहिब में सरोवर में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस दौरान अचानक एक युवक सरोवर में डूब गया। सेवकों द्वारा शोर मचाने पर दमकल कर्मियों ने उसे निकालने की कोशिश की। करीब 3 घंटो की कड़ी मुशक्कत के बाद सरोवर से निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News