मातम में बदली खुशियां, विवाह से 7 दिन पहले युवक का गोलियां मार कर कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 10:53 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर के सरहदी गांव बारे में बीती रात कुछ लोगों ने एक नौजवान के घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी मुताबिक नौजवान अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था कि कुछ अज्ञात लोग रात को छत पर चढ़ गए और उन्होंने नौजवान विक्रम के सिर पर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतक लड़के की बहन और जीजा ने बताया कि 7 दिन बाद विक्रम का विवाह था और वह उसके घर आए हुए थे कि रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात लोग छत पर आए और विक्रम को गोली मार कर भाग गए। परिवार ने मांग की है कि विक्रम के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ कर परिवार को इन्साफ दिलाया जाए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना वाली जगह पर पहुंची और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News