Punjab में दिन दिहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 06:09 PM (IST)
खरड़ : खरड़ नगर परिषद के अधीन आने वाले गांव बडाली में एक प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ प्रवासी युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना सदर खरड़ के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान सनी पुत्र सीसपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में बडाली गांव में रह रहा था।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की जाएगी।


