अहम खबर: YouTube पर अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने वाला नौजवान  गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 10:27 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि): अरुणाचल प्रदेश को अपने यू -ट्यूब चैनल पर चीन का हिस्सा बताने वाले 22 वर्षीय लुधियाना के नौजवान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया है। विवादित वीडियो अपलोड करने वाले जनकपुरी के रहने वाले पारस को जल्द अरुणाचल प्रदेश की पुलिस हिरासत में लेगी। उसके ख़िलाफ़ एफ.आई. आर. दर्ज की जा चुकी है।

इसकी पुष्टि ए. डी. सी. पी. -1 प्रज्ञा जैन ने की है। कुछ ही समय में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए पारस के मामले को लेकर मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की तरफ से भी सोशल मीडिया पर ट्वीट किया गया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ही डिवीज़न नं. 2, डिवीज़न नं. 3 समेत पुलिस अफ़सरों की फोर्स पारस के घर पहुंच गई। पुलिस की तरफ से यू -ट्यूब चैनल चलाने के लिए यूज किए जाने वाले कंप्यूटर सहित  और समान भी कब्ज़े में ले लिया गया। देर शाम तक पुलिस पारस के घर मां अंकिता से पूछताछ करती रही।

पारस अपनी मां के साथ रहता है, जबकि पिता का 5 साल पहले देहांत हो चुका है। पारस पहले जनकपुरी इलाके में ही स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मूल रूप से यू. पी. का रहने वाला परिवार लगभग 10 साल पहले जनकपुरी इलाके में किराए पर रहने आया था और 3 साल पहले ही पारस ने उसी मोहल्ले में 50 लाख से ज़्यादा की कीमत का मकान खरीदा था। केस दर्ज होने से 2 दिन पहले ही घर की एक मंजिल पर लैंटर डाला था। पारस ने यू -ट्यूब चैनल पर 3 चैनल बनाए हुए हैं, जहां उसके 10 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी पर पोस्टें डाल कर हर महीने 1लाख से ज़्यादा कमा रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News