जीरा शराब फैक्टरी मामला पुलिस के लिए बना बड़ी चुनौती, माहौल अभी भी तनावपूर्ण

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 02:06 PM (IST)

जीरा: फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्टरी को बंद करवाने को लेकर धरना जारी है। पुलिस मुलाजिमों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जीरा में इस समय माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और प्रदर्शनकारी आमन-सामने खड़े हैं। प्रदर्शकारियों द्वारा बेरीकेड्टस तोड़े गए हैं। बता दें कि गत दिन भी माहौल काफी तनावपूर्ण था। पुलिस ने महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इस दौरान एक पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई थी। जीरा शराब फैक्टरी मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। 

उधर, एस.एस.पी. कंवरदीप कौर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल किसी को भी धरने वाली जगह पर जाने से नहीं रोका गया था। जिन लोगों ने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की थी उन लोगों को हिरासत में लिया गया है। करीब 46 लोगों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने किसी पर भी लाठीचार्ज नहीं किया। करीब 250-300 लोग उस समय धरने पर मौजूद थे। पुलिस द्वारा उन्हें सड़क से उठाने की कोशिश की थी। एस.एस.पी. कंवरदीप कौर ने कहा कि कई तरह अफवाहें फैल रही हैं जिसके चलते पुलिस की ओर से यह बयान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही कार्रवाई की गई है।  हाईकोर्ट ने फैक्टरी से 300 मीटर के दायरे में धरना देने के लिए कहा है। 300 मीटर के दायरे के अंदर धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईकोर्ट ने फैक्टरी चलाने के आदेश दिए हैं। 

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों द्वारा शराब फैक्टरी के बाहर लगभग 5 महीने से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनाकिरयों की मांग है कि शराब फैक्टरी को बंद किया जाए। फैक्टरी के धूएं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उनके इलाके में बीमारियां फैलने का डर है। बता दें कि सी.एम. मान ने प्रदर्शनकारियों से मीटिंग की और कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने भी प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया परंतु कोई हल नहीं निकला। किसान अपनी बात पर अड़े रहे और उन्होंने चेतावनी दी की जब तक फैक्टरी बंद नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News