'कभी नही भुलाई जा सकती पूर्व DGP केपीएस गिल की कुर्बानियां'

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 08:56 PM (IST)

कपूरथला(भूषण): पंजाब को 15 वर्ष के आंतकवाद के काले दौर से निकालने वाले बहादुर आईपीएस अधिकारी व पूर्व डीजीपी केपीएस गिल की कुर्बानियों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन की शानदार कार्यप्रणाली के कारण ही पंजाब को आंतकवाद की काली छाया से मुक्ति मिली थी। यह बाते आंतकवाद विरोधी फ्रंट पंजाब के उप प्रधान व जम्मू कश्मीर के चेयरमैन राजेश भास्कर लाली ने कही। 


लाली अपने साथियों के साथ पूर्व डीजीपी केपीएस गिल को श्रद्धाजंलि दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केपीएस गिल ने उस समय पंजाब पुलिस की कमान संभाली थी जब प्रदेश में आंतकवाद जोरों पर था तथा हजारो बेगुनाह लोग आंतकवादियों का शिकार हो गए थे। लेकिन केपीएस गिल ने आंतकवाद के खिलाफ लगातार मुहिम चलाते हुए पंजाब को इस से मुक्त करवा दिया। जिस कारण पंजाब तबाह होने से बच गया तथा प्रदेश में तरक्की की नई राहे देखने को मिली। जिस के लिए पूरा पंजाब सदा उन का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केपीएस गिल ने अपने तुर्जेबे से देश के कई प्रदेशों को आंतकवाद से मुक्ति दिलाने में अहम योगदान दिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News