लड़कियों को छेड़ने रोका तो कर दी पिटाई

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 04:31 PM (IST)

भटिंडा (पायल): लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को रोकना 3 लोगों के लिए भारी पड़ गया और मनचलों ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कमलेश, आकाश कुमार व राजू निवासी जनता नगर ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे वे रामलीला देख रहे थे कि इस दौरान कुछ युवकों ने उनकी पहचान वाली लड़कियों से छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उन्हें रोका तो एक बार वे गुस्से में वहां से चले गए लेकिन कुछ ही समय बाद अपने 20-25 साथियों के साथ लाठियां व कृपाणें लेकर वापस लौट आए और उन पर हमला बोल दिया। 

उन्हें बुरी तरह घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। पारिवारिक सदस्यों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने कमलेश व राजू की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News