शादी का झांसा दे करता रहा गंदा काम

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 11:00 AM (IST)

गुरदासपुर (विनोद, दीपक): पुलिस ने दुष्कर्म का 2 पर मामला दर्ज किया है। गांव मानकौर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बयान दिया कि पीड़ित युवती का उसके घर आना-जाना था। डेरा बाबा नानक निवासी राजू मसीह, जोकि उसका रिश्तेदार है, वह भी उसके घर आता-जाता था। राजू मसीह पीड़ित लड़की को विवाह का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व राजू मसीह ने अपने एक दोस्त लाबा मसीह को साथ लेकर उक्त लड़की के साथ जब्री शारीरिक संबंध बनाए। 

पीड़ित लड़की ने जब उसे सारी बात बताई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने पीड़ित लड़की का मैडीकल करवाकर आरोपी राजू मसीह व गांव औजला निवासी लाबा मसीह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज निर्मल सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि केस दर्ज करने के उपरांत आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News