बस्सी पठाना हलके की नुहार बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा: साधु सिंह धर्मसोत

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 04:12 PM (IST)

बस्सी पठाना (राजकमल): बस्सी पठाना कांग्रेस कमेटी द्वारा शहरी अध्यक्ष ओम प्रकाश मुखीजा व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का शहर में प्रथम बार कैबिनेट मंत्री बनकर आने पर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी., शहरी अध्यक्ष ओम प्रकाश मुखीजा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी, कांग्रेस व्यापार सैल के अध्यक्ष राम कृष्ण चुघ व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ने संयुक्त रूप से कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सम्मानित करते हुए कहा कि साधु सिंह धर्मसोत का शहर के बाशिंदों के साथ लगाव होने के कारण हलके के लोगों को कैबिनेट मंत्री से बहुत उम्मीदें हैं कि साधु सिंह धर्मसोत शहर को कोई बड़ा प्रोजैक्ट देकर हलके की नुहार बदलने में दिलचस्पी लेंगे। 

इस मौके पर साधु सिंह धर्मसोत ने जहां अकालियों को जमकर कोसा वहीं विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. व अन्य कांग्रेसी नेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. जो भी मांग हलके के विकास हेतु उनसे करेंगे वह उसे अमलीजामा पहनाने में देरी नहीं करेंगे। श्री धर्मसोत ने कहा कि बस्सी पठाना हलके से उनका गहरा संबंध है और वह हलके के विकास हेतु व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द ही कोई बड़ा प्रोजैक्ट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से लाकर हलके के लोगों के विश्वास को कायम करेंगे और वह इस हलके की नुहार बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News