दहेज प्रथा की शिकार हुई एक और विवाहिता,8 माह के बच्चे को छोड़ लगाया फंदा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 07:48 AM (IST)

रामां मंडी (परमजीत): स्थानीय शहर के नजदीकी गांव शेखू में पति से तंग आकर 8 माह के बच्चे की मां ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर (28) पत्नी बलवीर सिंह निवासी शेखू ने अपने घर में पंखे के साथ फंदा लगा लिया। रामां पुलिस को दिए बयानों में मृतक लड़की के मामा मक्खण सिंह निवासी चक्क रुलदू सिंह वाला ने बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी भांजी अमनदीप कौर का विवाह बलवीर सिंह पुत्र हंसा सिंह गांव शेखू के साथ हुआ था और उसका 8 माह का बच्चा भी था।

मृतका के मामा ने बताया कि बलवीर सिंह उसकी भांजी को अक्सर मायके से पैसे लाने के लिए कहता था, और प्रताडि़त करता था जिस कारण उसने यह कदम उठाया। ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने मृतक लड़की के मामा के बयानों के आधार पर बलवीर सिंह के खिलाफ धारा 304-बी, आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News