Jalandhar : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 05:05 PM (IST)

जालंधर : शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अशोक विहार की रहने वाली एक विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान रेशमी पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

वहीं दूसरी तरफ मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले तंग परेशान करते थे, जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। मृतका मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News