एक ही झटके में मातम में बदल गई हंसते-खेलते परिवार की खुशियां

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 07:51 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): गांव खुईखेड़ा के निकट से गुजरने वाली गंग कैनाल में एक कार गिर गई जिससे कार में सवार दंपति में से पत्नी की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां से 22 किलोमीटर दूर फाजिल्का उप-मंडल के गांव कटैहड़ा वासी सुधीर कुमार व उसकी पत्नी दीपिका कटैहड़ा से अपनी कार पर फाजिल्का की प्रसिद्ध जूतियां खरीदने के लिए फाजिल्का की ओर आ रहे थे। जब वे गंग कैनाल के निकट पहुंचे तो बताया जाता है कि  कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस पर वहां उपस्थित लोगों ने कार चालक को निकाल लिया।PunjabKesari
इसके बाद प्रशासन व पुलिस प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे लेकिन पर्याप्त प्रबंध न होने के कारण करीब अढ़ाई घंटे तक न तो कार को बाहर निकाला जा सका और न ही कार में सवार महिला के शव को। करीब 6.30 बजे महिला के शव को कार से बाहर निकाला गया और स्थानीय सिविल अस्पताल से गई एम्बुलैंस से मृतक महिला के शव को 6.45 बजे सिविल अस्पताल में लाया गया। सूत्रों के अनुसार अबोहर उपमंडल के गांव पंजकोसी वासी लगभग 25 वर्षीय महिला दीपिका का विवाह करीब 1 वर्ष पूर्व सुधीर कुमार के साथ हुआ था। थाना  सदर फाजिल्का के एस.एच.ओ. लेखराज ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News