अकाली नेता अनिल चोपड़ा कांग्रेस में शामिल

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 05:32 PM (IST)

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल बादल को शुक्रवार को उस समय झटका लगा जब उसके नेता अनिल चोपड़ा कांग्रेस में शामिल हो गए। 

चोपड़ा ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया, अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला और विधायक इन्दरबीर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल पर असामाजिक तत्वों को आश्रय देने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि शिअद की लोक विरोधी नीतियों से परेशान होकर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जाखड़, सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया, गुरजीत सिंह औजला और इंदरबीर सिंह ने चोपड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत प्राप्त करेगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News