‘यह सिविल अस्पताल है, यहां अक्सर चोरियां होती रहती हैं’

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 10:05 AM (IST)

अमृतसर (दलजीत): सिविल अस्पताल में आजकल चोरों की भरमार है। अस्पताल में डिलीवरी करवाने आई एक महिला का चोर मोबाइल लेकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने जब ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को चोरी संबंधी बताया तो स्टाफ नर्स ने कहां ‘यह सिविल अस्पताल है, यहां अक्सर चोरियां होती रहती हैं।’पीड़ित निवासी पुतलीघर ने बताया कि उसकी 13 सितम्बर को सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उसने पुत्र को जन्म दिया, डिलीवरी सिजेरियन थी। इसलिए डाक्टरों ने उसे कुछ दिन अस्पताल में एडमिट रख कर ट्रीटमैंट करवाने को कहा।

पति सुनील कुमार ने अस्पताल में प्राइवेट रूम लिया। बुधवार की आधी रात उसे कुछ घबराहट हो रही थी। वह प्राइवेट रूम से बाहर निकली और गैलरी में टहलने लगी। तकरीबन 5 मिनट बाद जब पुन: प्राइवेट रूम में पहुंची तो टेबल पर रखा उसका मोबाइल फोन गायब था। उलने अपने पति को नींद से जगाया और कोना-कोना छान मारा पर मोबाइल नहीं मिला। सुनील कुमार के अनुसार उसने इस घटना की शिकायत अस्पताल के सीनियर मैडीकल ऑफिसर डा. चरणजीत सिंह से की है। साथ ही पुलिस को भी शिकायत पत्र सौंपा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News