रेड करने गई पुलिस पार्टी पर फायरिंग; 2 गिरफ्तार, अपहृत नाबालिगा बरामद

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 09:08 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): थाना छहर्टा में दर्ज नाबालिग लड़की का अपहरण करने के अलावा अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी सर्बजीत सिंह सोनू सिलैंडर व उसके साथी प्रिंस शर्मा ने रेड करने गई सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में सोनू सिलैंडर टांग में गोली लगने से घायल हो गया, उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं भागने का प्रयास कर रहे पिं्रस को भी काबू कर लिया गया। डी.सी.पी. इंवैस्टीगेशन मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों से एक 32 बोर पिस्तौल सहित 5 कारतूस, 2 खोल और एक दातर बरामद हुआ है। आरोपियों द्वारा अगवा करके लाई गई एक नाबालिग लड़की को भी घर के बाथरूम से बरामद किया गया है जिसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

डी.सी.पी. भुल्लर ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डिटैक्टिव जुगराज सिंह की देखरेख में सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह रंधावा टीम समेत संदिग्ध लोगों की तलाश में बुधवार की रात साढ़े 12 बजे इंडिया गेट छहर्टा में मौजूद थे। तभी सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की को अगवा करने सहित विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी सर्बजीत सिंह उर्फ सोनू सिलैंडर और प्रिंस शर्मा मिलाप एवेन्यू काले रोड छहर्टा के एक मकान में रह रहे हैं। पुलिस ने बताए गए ठिकाने का दरQवाजा खटखटाया तो अंदर से 2 युवक बाहर आए। एक के हाथ में दातर और दूसरे आरोपी के हाथ में पिस्तौल था। 

पुलिस देख उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो एक गोली सोनू सिलैंडर की टांग में लगी और घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं प्रिंस घर की छत पर चढ़ गया और छलांग लगा दी। उसे भी पुलिस ने काबू कर लिया। वहीं फायरिंग में जख्मी सोनू सिलैंडर को सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News