गाड़ी दिलवाने का झांसा देकर की लाखों रुपए की धोखाधड़ी, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 10:05 AM (IST)

तरनतारन : फौजी कोटे में से गाड़ी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने पर थाना झब्बाल की पुलिस ने 1 आरोपी को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है।

हरमनदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी जलालाबाद नामक व्यक्ति ने मोहन सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी झांमके कलां को पहले फौजी कोटे में से 2 गाड़ियां दिलवाई थीं। इसके कारण मोहन सिंह ने हरमनदीप सिंह पर विश्वास करना शुरु कर दिया। मोहन सिंह अपनी बेटी को दहेज में गाड़ी देना चाहता था। यह बात मोहन सिंह ने हरमनदीप सिंह के साथ सांझा की।

हरमनदीप सिंह ने मोहन सिंह को फौजी कोटे में से गाड़ी दिलवाने का झांसा देकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। बाद में मोहन सिंह को पता चला कि उक्त आरोपी हरमनदीप सिंह ने उससे पैसे हासिल करते हुए 5 लाख 28 हजार 31 रुपए की धोखाधड़ी की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News