Festive Season में महानगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग बेहाल

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 05:28 PM (IST)

अमृतसर : महानगर में कुछ दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे त्योहारी सीजन में महानगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए है, जिससे लोग बेहाल हैं और नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया नजर आ रहा है।

शहर के प्रमुख इलाकों और पॉश कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जहां सरकारी दफ्तरों में काम करवाने आने वाले लोग इन कूड़े के ढेरों से परेशान होते हैं। डंप पूरी तरह से भर चुके हैं, कूड़ा सड़कों पर बिखरने लगा है, जिससे शहर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला व नगर निगम प्रशासन बेखबर है।

शहर के कुछ लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत अभियान का आह्वान कर रही है, दूसरी तरफ निगम प्रशासन कई दिनों से शहर से कूड़ा नहीं उठा रहा है, जिससे प्रशासन किसी बड़ी महामारी फैलने का इंतजार कर रहा है। शहर के हर चौराहे व सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे चारों तरफ प्रदूषण फैल रहा है और संक्रामक बीमारियाें का खतरा है।

उन्होंने कहा कि सरकार व निगम प्रशासन के अधिकारी समस्याओं के समाधान के प्रति ईमानदार नहीं हैं। लोगों की मांग है कि कूड़े की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम ने जल्द कूड़ा न उठवाया तो यही कूड़े के ढेर निगम कार्यालय के बाहर लगा दिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News