आधा किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 04:25 PM (IST)

सनौर(जोसन/ कुलदीप, बलजिंद्र): सनौर थाने के इंचार्ज गुरविन्द्र सिंह बल की अध्यक्षता में नाकाबंदी के दौरान 2 लोगों को आधा किलो अफीम सहित काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।

गुरविन्द्र सिंह बल ने बताया कि ए.एस.आई. सुर्जन सिंह ने गांव ललीनां में नाकाबंदी की हुई थी। ए.एस.आई. सुर्जन सिंह ने सब-इंस्पैक्टर कमलजीत शर्मा को सूचना दी कि कोई व्यक्ति हरियाणा से अफीम लाकर पंजाब में बेचता है, जिन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों व्यक्तियों को अफीम सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान टहल सिंह पुत्र बलकार सिंह गांव मुरादपुर थाना जुलकां, जज सिंह पुत्र टहल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News