वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 09:48 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना वैरोवाल की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी वाले 4 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करने में जुटी है।
थाना वैरोवाल के प्रभारी इंस्पैक्टर उपकार सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान के आदेशों पर चलाए जा रहे अभियान को लेकर उनकी पुलिस पार्टी शरारती तत्वों की तलाश करने निकली थी। तब पुलिस पार्टी ने जगजीत सिंह उर्फ काली पुत्र बलदेव सिंह निवासी मियाविंड, जोबनजीत सिंह उर्फ सनी पुत्र सुखराज सिंह निवासी मियाविंड को गिरफ्तार किया। उपरांत इनसे चोरी वाले 4 मोटरसाइकिल बरामद किए। उक्त आरोपी विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने का धंधा करते आ रहे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

आज का पंचांग- 22 सितंबर, 2023

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रु तक की सहायता, बघेल सरकार ने जारी किया आदेश