होटल में चल रहे देह व्यापार का  मामला: आरोपियों को भेजा जेल

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 11:59 AM (IST)

तरनतारन(रमन): तरनतारन-झबाल बाईपास नजदीक कंडियाला फाटक में खुले होटल ‘दमन इन’ में सरेआम चल रहे देह व्यापार के धंधे का स्थानीय पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए 6 जोड़ों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था जबकि होटल मालिक और मैनेजर की तलाश के लिए सिटी पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। डी.एस.पी. जी.एस. सिद्धू और थाना सिटी प्रभारी इंस्पैक्टर चंद्रभूषण शर्मा के नेतृत्व में उक्त होटल जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था, में अचानक छापामारी की गई।


इस दौरान उक्त होटल में मौजूद 6 लड़कों राजेश कुमार पुत्र पूरन चंद निवासी गुरु तेग बहादुर तरनतारन, सविन्द्र सिंह तरलोक सिंह निवासी गली नंबर 3 मकबूलपुरा अमृतसर, बलजीत सिंह पुत्र सविन्द्र सिंह निवासी गिल्लवाली अमृतसर, तेजिन्द्र सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, राजनप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव खहरा जिला तरनतारन, इंद्रजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव पखोके जिला तरनतारन समेत 6 लड़कियों जो गांव कैरोवाल, वैरोवाल, नाग कलां अमृतसर, जंडियाला गुरु, छहर्टा व अमृतसर की रहने वाली हैं, को आज सिटी पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया। जबकि होटल मालिक दीपक सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी फतेह चक्क और मैनेजर प्रभजोत सिंह उर्फ सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News