दोस्त से रंजिश निकालने की खातिर गाड़ी में रखी नशीली गोलियां, फिर किया पुलिस को सूचित

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 04:02 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): दोस्त से रंजिश निकालने की खातिर उसकी गाड़ी में नशीली गोलियां रख कर पुलिस को सूचित कर दिया। जांच में पूरे मामले का खुलासा होने पर चौकी माई भागो की पुलिस ने शिकायतकत्र्ता बलविन्द्र सिंह उर्फ फौजी निवासी गुरु नगर वेरका के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। 

ए.एस.आई. इकबाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में उसका कहना है कि बलविन्द्र सिंह रिटायर्ड फौजी है और उसकी फौज से ही रिटायर्ड हुए सरुप सिंह के साथ रंजिश चल रही थी। दोनों एक ही अस्पताल के बाहर गाडिय़ां चलाने का काम करते थे जब सरूप सिंह ने सैंटरो कार नंबर सी.एच. 04 सी 1265 खुद की ले ली तो बलविन्द्र सिंह उसके साथ रंजिश रखने लगा। बलविन्द्र सिंह ने किसी तरह 480 नशीली गोलियां उसकी कार में रख कर पुलिस को सूचना दे दी कि कार में नशे की गोलियां पड़ी है। जब पुलिस ने छापामारी की तो कार से गोलियां रिकवर कर ली गई, जिसे बाद पूरे मामले की गहनता से जांच हुई और उसमें यह सामने आया कि नशे की गोलियां बलविन्द्र सिंह फौजी ने रखी थी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जबकि पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

यह कहना है पुलिस का?
चौकी माई भागो के इंचार्ज एस.आई. राकेश कुमार का कहना है कि जांच के उपरांत बलविन्द्र सिंह फौजी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News