रंजिश के चलते दिया बड़ी वारदात को अंजाम, 1 काबू

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 12:52 PM (IST)

तरनतारन : निजी झगड़े की रंजिश निकालने के लिए जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं को लेकर केस दर्ज कर लिया है, बाकी फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी देते हुए हर राए सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी चोहला साहिब ने बताया कि सुबह के समय वह अपने करीबी चौधरी पुत्र तरसेम सिंह निवासी चोहला साहिब, भाई जोबन सिंह व पिता कुलवंत सिंह के साथ घर के नजदीक स्थित पार्क की दीवार पर बैठा था। तब मोटरसाइकिल सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी चोहला साहिब व 1 अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। उन्होंने जान से मारने की नीयत को लेकर पिस्तौल से फायरिंग करनी शुरु कर दी। फायर लगने के कारण वह और चौधरी दोनों घायल हो गए। 1 फायर चौधरी की बाजू व 1 फायर टांग पर लगा। जबकि 1 फायर पेट के नजदीक लगने पर वह खुद भी काफी घायल हो गया। परिजनों व आस-पास के लोगों ने तुरंत उन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। अब वह और चौधरी दोनों उपचाराधीन हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद गुरप्रीत सिंह व अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमला करने का कारण निजी विवाद की रंजिश निकालना है। असल में चौधरी का अपने पड़ोसी दलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। बताया जाए कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मारपीट का 1 और मामला सामने आने पर थाना चोहला साहिब की पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रणजीत कौर पत्नी गुरचेतन सिंह निवासी चंबा कलां ने पुलिस को बताया कि उसका पति व देवर कुलदीप सिंह दोनों खेतों में काम कर रहे थे। तब अवतार सिंह पुत्र सुजान सिंह, सुजान सिंह पुत्र महिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, गुलजार सिंह पुत्र अवतार सिंह व 13 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला करते हुए उसके पति व देवर की मारपीट की। इन दोनों को घायल करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट का कारण जमीनी विवाद था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News