Punjab में बड़ी वारदात : इस इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 08:28 PM (IST)

पंजाब डेस्क : तरनतारन में फायरिंग होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तरनतारन के इलाके के खडूर साहिब के गांव मुंडापिंड में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों झगड़ा हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मृतक की पहचान सतबीर सिंह (उम्र 40) के रूप में हुई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। मृतक सतबीर के परिजनों ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उनको लगातार परेशान कर रहे थे। लक्खू नामक व्यक्ति कई बार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुका है। बीते दिन वे लोग जबरदस्ती उनके खेत से बिजली का खंभा हटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से रोका तो लक्खू और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से सतबीर सिंह की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सतबीर सिंह ड्राइवरी का काम करता है और ज्यादातर बाहर ही रहता था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News