गैंगस्टर सुक्खा काहलवां को मार कर लाश पर भांगड़ा डालने वाला विक्की गौंडर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2015 - 05:02 PM (IST)

तरनतारन: मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां को सरेआम गोलियां मारने वाला मुख्य आरोपी गैंगस्टर हरजिन्दर सिंह उर्फ विक्की गौंडर को साथियों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि तरनतारन पुलिस ने कर दी है।
पुलिस ने दावा किया है कि रविवार रात विक्की गौंडर तरनतारन के पट्टी शहतूत इलाके में दासूवाल निवासी कुलदीप को मिलने आया था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्की गौंडर और उसके साथियों को घेर लिया।
बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई, जिसके बाद गौंडर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया।
वहीं गौंडर गैंग ने फेसबुक पर अपने साथियों के गिरफ्तार होने की खबर दी है। सूत्रों मुताबिक थाना पट्टी में गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और कुलदीप सिंह पर मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गौंडर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 जनवरी 2015 को फगवाड़ा में पेशी के बाद वापस लौट रहे शार्प शूटर सुक्खा काहलवां को गोलियों के साथ मार दिया था। हत्या के बाद इन लोगों ने उसकी लाश पर भांगड़ा भी डाला था। इस घटना के बाद ही गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और अन्य गैंगस्टर फरार थे।