लेटकर सेब खा रही थी गर्भवती महिला तभी...

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 02:37 PM (IST)

 बरनाला(विवेक सिंधवानी): सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा केन्द्र में डिलीवरी के लिए आई एक गर्भवती महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चे की लेटकर सेब खाने से मौत हो गई। सीनियर मैडीकल अफसर डा. जसवीर सिंह औलख ने बताया कि मृतका जसवीर कौर (22) पत्नी सर्वजीत सिंह वासी धौला को गत रात लेबर पेन होने के कारण उक्त अस्पताल में भर्ती करवाया गय सुबह उसके पारिवारिक मैंबरों ने उसको सेब खाने के लिए दिया तथा किसी काम से चले गए।
 

जसवीर कौर ने लेटकर सेब खाना शुरू किया जो उसकी सांस वाली नली में अटक गया जिस कारण उसने जोर-जोर से खांसना शुरू किया। आस-पड़ोस के मरीजों व उसके परिजनों ने तुरंत डाक्टरों को सूचित किया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद भी जसवीर कौर व उसके बच्चे को बचाने में असफल रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News