‘काल’ बनकर आई बारिश…दीवार गिरने से बुजुर्ग गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 04:26 PM (IST)

सुनाम: आज हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम का यह बदलाव कई लोगों के लिए आफत भी बन गया है। ऐसा ही एक मामला सुनाम से सामने आया है जहां बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

 जानकारी के मुताबिक स्थानीय नीलोवाल रोड पर एक घर की छत गिरने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में लाडी ने बताया कि वह काम पर गया था और उसकी दादी घर पर थी। बारिश के कारण आज अचानक घर की छत गिर गई, जिससे उसकी दादी घायल हो गई हैं. उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाडी ने कहा कि इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News