धक्का-मुक्की करने के बाद छाती में किया चाकू से वार, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 06:41 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): चाकू से व्यक्ति का कत्ल करने पर एक व्यक्ति विरुद्ध थाना छाजली में केस दर्ज किया गया है। इंस्पैक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि भाग सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका भाई सतगुर सिंह मेहनत-मजदूरी करता था।

गत 28 जुलाई को वह रात करीब 9 बजे अपने कार्य से मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर आ रहा था। जब वह पानी वाली टंकी बस स्टैंड गांव छाजली नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि आरोपी बिट्टू सिंह वासी छाजली उसके भाई सतगुर सिंह के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौच कर रहा था। इतने में उसका भतीजा विशाल सिंह भी मौके पर आ गया। उनके देखते-देखते आरोपी बिट्टू ने अपने हाथ में पकड़े चाकू का वार सीधा सतगुर सिंह की छाती में किया जिस कारण सतगुर सिंह सड़क पर गिर गया।

सतगुर सिंह के शोर मचाने पर आरोपी बिट्टू अपने हथियार सहित मौके से फरार हो गया। वह सतगुर सिंह को सिविल अस्पताल सुनाम लेकर गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News