पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों, कैप्सूलों व अवैध शराब सहित 13 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 04:58 PM (IST)

बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने नशीली गोलियों, कैप्सूलों व अवैध शराब सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने माल गोदाम रोड से आरोपियों सौरव निवासी बठिंडा व लाभ सिंह निवासी कोटबख्तू को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 150 कैप्सूल प्रैगाबलिन के बरामद किए। 

इसी प्रकार थाना फूल पुलिस ने एक आरोपी दविंदर सिंह निवासी सिधाणा को 40 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया जबकि आरोपी रछपाल सिंह निवासी घंडाबन्ना को 50 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। इधर, सदर रामपुरा पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह कराड़वाला को 50 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया। इधर, थाना भगता भाईका पुलिस ने दयालपुरा भाईका से आरोपी अर्शदीप सिंह निवासी सलाबतपुरा को 30 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया जबकि आरोपी ऊधम सिंह निवासी धिंगड़ को गिरफ्तार करके पुलिस ने उससे 450 कैप्सूल प्रैगाबलिन के बरामद किए। 

इसी प्रकार थाना मौड़ पुलिस ने आरोपी गुरमुख सिंह निवासी मौड़ मंडी को 50 कैप्सूल प्रैगाबलिन सहित गिरफ्तार किया। इधर, थाना तलवंडी साबो पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो को 60 कैप्सूल प्रैगाबलिन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना संगत पुलिस ने संगत कलां से आरोपियों हैप्पी सिंह निवासी फुल्लोमी तथा राजा सिंह निवासी संगत कलां को 75 कैप्सूल प्रैगाबलिन सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में थाना संगत पुलिस ने आरोपियों संदीप सिंह व मनवीर सिंह निवासी फरीदकोट कोटली को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 30 गोलियां ट्रामाडोल की बरामद की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News