Bathinda पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित 9 गिरफ्तर

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 01:02 PM (IST)

बठिंडा (विजय) : जिला पुलिस की ओर से अलग अलग जगहों से हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंट रिंग रोड से आरोपी गगनदीप सिंह निवासी बठिंडा को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार कैंट थाना पुलिस ने सूरज कुमार निवासी भुच्चो मंडी को 60 कैप्सूल प्रीगैब्लिन सहित गिरफ्तार किया।

सदर बठिंडा पुलिस ने बल्लूआणा से आरोपी सुखप्रीत सिंह निवासी विर्क खुर्द को 45 कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया। भगता भाईका पुलिस ने मलूका से आरोपी हरप्रीत सिंह को 19 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार सिटी रामपुरा पुलिस ने अनाज मंडी से आरोपी गुरतेज सिंह निवासी रामपुरा को 45 कैप्सूल प्रीगैब्लिन सहित गिरफ्तार किया। 

एक अन्य मामले में कोटफत्ता पुलिस ने भाई बख्तौर के नजदीक आरोपी दीपक कुमार निवासी गहरी देवी नगर को 60 कैप्सूल प्रीगैबलिन सहित गिरफ्तार किया। थाना मौड़ पुलिस ने मानसा कलां से आरोपी पम्मा सिंह को 20 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में थाना संगत पुलिस ने नर सिंह कालोनी से आरोपी जसवीर सिंह निवासी फुल्लोमिट्ठी को 60 कैप्सूल प्रीगैबलिन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार नंदगढ़ थाना पुलिस ने झुंबा के नजदीक आरोपी सतपाल सिंह निवासी लूलबाई को गिरफ्तार करके उससे 60 कैप्सूल प्रीगैब्लिन के बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News