बठिंडा से अंबाला जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ट्रैक बंद
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 03:30 PM (IST)
रामपुरा फूल (विजय): जिले में रामपुर फूल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के साथ हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह बठिंडा से अंबाला जा रही एक रन-थ्रू मालगाड़ी के कुछ डिब्बे रामपुरा फूल शहर में स्टेशन पहुंचने से पहले अचानक पटरी से उतर गए और पलट गए। इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक बंद कर दिया गया लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, हादसा उक्त ट्रेन के एक डिब्बे का एक्सल व्हील (पहिए) निकलने के कारण हुआ, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने हादसे के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, उक्त मालगाड़ी में एक कंपनी की गाड़ियां लोड करके बठिंडा से अंबाला ले जाई जा रही थी। फिलहाल ट्रैक बंद है और रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द ट्रैक को खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

